{"_id":"62b1f863a2932500a701569a","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd240386046","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट के खुलासे को खंगाले सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट के खुलासे को खंगाले सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट के खुलासे को खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पिलखुवा। फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने कंपनी मैनेजर की तहरीर पर तीन बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने रैकी कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना का जल्द खुलासा करने के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से सबक लेते हुए फाइनेंस कंपनियों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करनी शुरू कर दी है।
पिलखुवा में पिलर संख्या 70 के पास आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। जिसमें शामली के गांधीबाजर निवासी मनीष कुमार ब्रांच मैनेजर है। सोमवार की रात ब्रांच मैनेजर और कर्मी सलमान कलेक्शन करके कार्यालय पहुंचे, उसी दौरान बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश गोली मारने की धमकी देकर 32250 और जेबों में रखे छह हजार तीन सौ रुपये लूट कर ले गए। विरोध करने पर हमलावरों ने अंकुर चौधरी पर तमंचे की बट से वार करके घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि तीनों बदमाशों में से दो ने हेलमेट लगाया हुआ था। जबकि एक ने अंगोछे से मुंह बांध रखा था। घटना के बाद मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष प्रताप सिंह ने फाइनेंस कंपनियों की ब्रांच में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।
सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि मामले में ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार द्वारा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। एसपी ने जिले की एसओजी टीम को भी लगाया है। इसके लिए मुखबिरों के अलावा पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। वहीं हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वारदात का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।