{"_id":"62af561766dab878091d5493","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2402898188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के दफ्तर और दो मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर और दो मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर और दो मकानों से लाखों की चोरी
पिलखुवा। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है। शनिवार की रात चोरों ने मोहल्ला साकेत स्थित मकान के अलावा सर्वोदयनगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाखों की चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी गंगाशरण वर्मा सीमेंट कारोबारी है। मकान के ग्राउंड तल पर वह परिवार के साथ रहते है जबकि प्रथम तल पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। मकान का ताला लगाकर वह मेरठ स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे और बच्चे दूसरे मकान में थे। रोजाना की भांति शनिवार की शाम को फाइनेंस कंपनी के मैनेजर लोकेंद्र ताला लगाकर गए थे। रात को चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ मकान में प्रवेश हुए। इसके बाद ग्राउंड तल और प्रथम तल पर चोरों ने नकदी, आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने सूचना दी।
वहीं मोहल्ला साकेत स्थित मकान में भी चोरों ने नकदी व जेवर चोरी कर लिए। कोल्ड ड्रिंक के थोक कारोबारी अतुल गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ खाटूश्याम गया था, चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश हुए। चोर अलमारी में रखी लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है, अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वहां पर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी
चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है, इसी के चलते वह आए-दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। थानांतर्गत पिछले एक माह में चोर मोहल्ला रजनी विहार, चंडी मंदिर, आर्य नगर, सर्वोदयनगर समेत अन्य स्थानों पर आधा दर्जन के अधिक चोरी कर चुके है। जिनका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।