फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर में मंगलवार को एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने और समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के भूमिया का पुल निवासी 25 वर्षीय गुलसफा का निकाह गत 13 अप्रैल 2020 को शिवाजी नगर निवासी शादाब के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ मारपीट करते रहते थे। कुछ दिन पहले ही महिला छह माह अपने मायके रहकर आई थी और 11 मई को एक बच्ची को जन्म दिया था। मृतका के भाई ताज मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर ससुरालियों द्वारा सूचना दी कि गुलसफा की तबीयत खराब है। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंचे तो महिला कमरे में मृत पड़ी थी। महिला के पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। जिस पर मायके पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप है कि वहां मौजूद ससुराल पक्ष के परिजनों द्वारा ताज मोहम्मद और उसकी बड़ी बहन सलमा एवं अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मायके पक्ष के लोग ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगा रहे है। इस बाबत अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed