फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहपा में दहेज के लिए गर्भवती महिला की फंदा लगाकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहपा में दहेज के लिए गर्भवती महिला की फंदा लगाकर हत्या
विज्ञापन

पिलखुवा। दहेज के लिए आठ माह की गर्भवती महिला की दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या के आरोप में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जनपद मेरठ के कस्बा एवं थाना किठौर के मोहल्ला हरिजन वाला निवासी आरिफ ने बताया कि उसकी बहन रूकैया उर्फ जमीला की शादी गत 22 अप्रैल 2020 को आजमपुर दहपा निवासी मनसूर के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया गया था। लेकिन रूकैया के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे, और वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी बीच रूकैया ने एक बच्ची को जन्म दिया। करीब एक पखवाड़े पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने रूकैया को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। रिश्तेदारों के समझाने पर रूकैया वापस ससुराल चली गई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह महिला के साथ मारपीट की और रात को उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब महिला के मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला का शव कब्जे में लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतका के भाई आसिफ की तहरीर पर महिला के पति मनसूर, सास अंसरी, जेठ मतलूब, मारूख, देवर मुबारिक, जेठानी बुसरा पत्नी मारूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है। आरोपी फरार है, उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed