{"_id":"625465a7d9de0650f248f160","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd236744391","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से एक और आरोपी जमानत रद्द कराकर पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से एक और आरोपी जमानत रद्द कराकर पहुंचा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के डर से एक और आरोपी जमानद रद्द कराकर पहुंचा जेल
पिलखुवा। पुलिस मुठभेड़ से भयभीत व्यापारी मयंक मित्तल हत्याकांड का वांछित आरोपी आबिद खान बाइक चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर बुलंदशहर जेल चला गया है। आरोपी आबिद खान पांच अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में घायल रोहित चौधरी के साथ था और तभी से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद से पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी।
आरोपी आबिद खान गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव खटाना का रहने वाला है। इसके खिलाफ बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आबिद पर बुलंदशहर के गुलावठी थाने में 2014 में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर था। मुठभेड़ से भयभीत आबिद बाइक चोरी की न्यायालय से जमानत रद्द करा बुलंदशहर जेल चला गया है। बता दें कि इससे पूर्व हत्याकांड का मास्टरमाइंड समाना निवासी भूरा भी गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत तुड़वाकर डासना जेल जा चका है।
कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि व्यापारी मयंक मित्तल हत्याकांड में आबिद खान वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी को लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही थी। इसी दबाव के चलते आबिद ने गुलावठी में दर्ज बाइक चोरी की न्यायालय से जमानत रद्द करा स्वयं बुलंदशहर जेल चला गया है। आबिद को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।