फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे फाटक पर मिनी ट्रक खराब, 20 मिनट जाम में फंसे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे ट्रैक पर मिनी ट्रक खराब, 20 मिनट जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन

पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित फाटक पर ट्रेक के बीच एक मिनी ट्रक खराब हो गया। इससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने ट्रक को धक्के लगाकर ट्रैक से हटाया। हालांकि, वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण 20 मिनट तक वहां जाम की स्थिति बनी रही।
शहर की रेलवे रोड वाहनों का सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। यहां ट्रेन आने के कारण फाटक बंद होने पर जाम लग जाता है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन गुजरने के चलते फाटक बंद था। ट्रेन जाने के बाद जब फाटक को खोला गया तो एक मिनी ट्रक वहां से गुजरा। ट्रैक के बीच में ही ट्रक खराब हो गया। चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक नहीं चला। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि उस दौरान किसी ट्रेन के आने का समय नहीं था। लोगों ने तुरंत मिनी ट्रक को धक्के लगाकर वहां से हटाया। हालांकि, तब तक वहां लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक हटने के बाद जब यातायात सुचारु हुआ तो लगभग 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनय सिंह पुंडीर ने बताया कि मिनी ट्रक खराब होने की वजह से जाम लगने की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने धक्का देकर ट्रक को साइड कर दिया था। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed