{"_id":"621286816506bd5ca2273012","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd234353172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या
पिलखुवा। ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे मृतक महिला के पिता ने थाने पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद अलीगढ़ के गांव माचोगढ़िया निवासी मुनेश कुमार ने अपनी बेटी रिंकी की शादी नौ माह पूर्व बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बाटा निवासी हरिओम के साथ की थी। हरिओम पिलखुवा थाना अंतर्गत गांव गालंद स्थित किराये के मकान में रहकर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शादी के बाद से हरिओम और उसकी पत्नी रिंकी एक साथ रहते थे। आरोप है कि रिंकी के ससुराल वाले शादी में मिले दान-दहेज से खुश नहीं थे, और अतिरिक्त दहजे में रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर वह रिंकी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी के चलते शनिवार की रात ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनय सिंह पुंडीर का कहना है कि मृतका रिंकी के पिता मुनेश की तहरीर पर महिला के पति हरिओम, ससुर सुखवीर सिंह और सास आशा देवी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है।