फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऑपरेशन स्माइल के तहत आठ साल के मासूम को पुलिस ने किया बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑपरेशन स्माइल के तहत आठ साल के मासूम को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

पिलखुवा। ऑपेशन स्माइल के अंतर्गत पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लापता आठ वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद मासूम को कागजी कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया। मासूम के सकुशल मिलने पर परिजन के चेहरे खुशी से खिल उठे।

स्थानीय एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्चा शुक्रवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगने परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मासूम की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में सभी चौकी प्रभारियों और गांवों के चौकीदारों को मासूम की तलाश करने के निर्देश दिए। गांवों में मासूम की तलाश को मुनादी कराई गई। कुछ देर बाद पबला गांव के ग्रामीणों ने मासूम के होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मासूम को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed