{"_id":"6211391d290c826eca781ad3","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2343103183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपियों का जेल जाकर लिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपियों का जेल जाकर लिया बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपियों का जेल जाकर लिया बयान
पिलखुवा। अरुण हत्याकांड मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार की देरशाम जेल में जाकर आरोपियों के बयान दर्ज किये। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन करेगी। माना जा रहा है कि आरोपियों के बयान के आधार पर बड़ा पर्दाफाश होने की संभावना है। हालांकि अभी तक पुलिस इस बारे में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से कतरा रही है।
स्थानीय मोहल्ला रमपुरा निवासी अरुण की घर के बाहर दस फरवरी की देररात मतदान के बाद गोली मार हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता ने थाने में चार हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। चार में से तीन आरोपी पिंटू, सूरज और काले ने पुलिस को चकमा देकर गत 17 फरवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि जेल में बंद तीनों आरोपियों के बयान लेने के लिए शनिवार की देरशाम पुलिस डासना जेल में पहुंची और लगभग तीन घंटे आरोपियों के बयान लिये। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश और चुनाव के चलते वारदात को अंजाम देना बताया है।