{"_id":"620d346b99cc8927c04656ad","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2341760183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता से मारपीट, तोड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता से मारपीट, तोड़ा हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता से मारपीट, हाथ तोड़ा
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए अधिवक्ता के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद करते तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बाबूगढ़ थाना अंतर्गत उपैड़ा निवासी सोनू कश्यप अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि गत 7 फरवरी को रिश्तेदारी में शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए वह गांव खेड़ा आया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने खैरपर-खैराबाद गांव निवासी गोली भी आया था। आरोप है कि घुड़चढ़ी के दौरान गोली गाली-गलौज कर रहा था, जिसका अधिवक्ता ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर गोली ने दो अज्ञात साथियों के साथ अधिवक्ता को मारपीट घायल कर दिया। इस मारपीट में अधिवक्ता के हाथ की हड्डी भी टूट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर गोली समेत चीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।