{"_id":"61fc115111e13f4095204791","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd23361078","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनावत वैष्णो धाम में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनावत वैष्णो धाम में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शातिर बदमाश।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनावत वैष्णो धाम में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
पिलखुवा। एक पखवाड़े पहले सपनावत वैष्णो धाम में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना समेत तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी हुए कुछ सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस बदमाशों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में दो गाजियाबाद व एक मेरठ का निवासी है। बदमाशों ने पूछताछ में कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी डूहरी पेट्रोल पंप के पास से गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव निडोरी निवासी जावेद उर्फ सोनू, नूर मोहम्मद और मेरठ के थाना मेडिकल के गांव कमालपुर गोकुलपुर निवासी फरमान को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए आठ बैटरी, नौ इनवर्टर, तीन सिल्ली सफेद धातु, दो बेलचा लोहा, दो पेंचकस समेत अन्य सामान बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में गत 21 जनवरी की रात को धौलाना सपनावत स्थित वैष्णो धाम के अलावा पिलखुवा परतापुर रोड आदि स्थानों पर चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनका आपराधिक इतिहास और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।