फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिलाएं बोलीं, सुरक्षा व बेटियों को शिक्षा दिलाने वाला हो जनप्रतिनिधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिलाएं बोलीं, सुरक्षा व बेटियों को शिक्षा दिलाने वाला हो जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

पिलखुवा। दस फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। धौलाना विधानसभा की महिला मतदाताओं का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को सुरक्षा दिलाने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। कहा कि वह इस बार परिवार एवं अन्य किसी के कहने में आकर मतदान नहीं करेंगी, जो उन्हें इन सभी बातों का भरोसा दिलाएगा, वोट भी वहीं प्राप्त करेगा। ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो विधानसभा में मजबूती के साथ अपने क्षेत्र और जनता की बात रख, योजनाओं को लाकर विकास करा सकें। जनता का सेवक ऐसा होना चाहिए जो जनता के दुख, दर्द और परेशानी में साथ खड़ा रहे। विधानसभा क्षेत्र का मतदाता अबकी बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का मन बना चुका है।
--
महिलाओं की मदद करने वाला हो विधायक -
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए योजनाएं तो हैं, लेकिन उनके क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं होते। इस बार मतदान करते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि जो महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा वोट उसी को देंगे।
विज्ञापन

- सुधा तोमर, ग्रहणी।
रोजगार उपलब्ध कराने वाला हो जनप्रतिनिधि
हम चाहते है कि हमारे क्षेत्र में जो विधायक बनकर आए, वह दावे नहीं करें बल्कि काम करे। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करा सकें। युवतियों के रोजगार का ध्यान रखने के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करा सकें। इस बार ऐसा ही विधायक चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा तोमर, ग्रहणी।
महिलाओं का सम्मान करने वाला हो प्रतिनिधि
विधायक व्यवहारिक होने के साथ महिलाओं का सम्मान करने वाला होना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करने वाला ही उनकी सरक्षा का ध्यान रखेगा। विधायक ऐसा हो जो युवतियों की शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखे। इस बार ऐसा ही विधायक चुनेंगे।

- अर्चना शर्मा, ग्रहणी।
शिक्षित होना चाहिए विधायक
विधायक का चुनाव करने से पहले उसकी शैक्षिक योग्यता देखेंगे, क्योकि विधायक जब पढ़ा-लिखा होगा तभी तो सही निर्णय ले पाएगा और जनता की समस्याओं का समाधान करा पाएगा। इस बार शिक्षित प्रत्याशी को मत कर विधायक बनायेंगे।
- राजबाला तोमर, ग्रहणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed