{"_id":"61ec3af3091c9b7f3c2f9679","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd233075911","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुनाथपुर चंदपुरा के आठ लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुनाथपुर चंदपुरा के आठ लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रघुनाथ चंदपुरा के आठ लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथुपर चंदपुरा गांव के आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है वहीं जिला बदर की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
गत दस दिसंबर को गांव निवासी विजयपाल शर्मा ने राजू तोमर, अंकित, भोला तोमर, सुमित तोमर, अर्पित उर्फ सूर्य प्रताप सिंह, विनीत तोमर और अमित, मनवीर के खिलाफ डकैती और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने केवल दो लोगों को शांतिभंग में जेल भेजा। हालांकि अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा अब तक एक ही गांव के आठ लोगों के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुडीर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इनके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 58 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और करीब तीन हजार ग्रामीणों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका में पाबंद किया गया है। थाना क्षेत्र में 632 शस्त्र लाइसेंस धारक है, जिसमें से अब तक 560 लोगों के शस्त्र जमा कराए जा चुके है।