{"_id":"61d33c8af114892ce34204eb","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd23217369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पिलखुवा। एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम की रविवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते लूटी गई नकदी और लेपटॉप बरामद करने का दावा किया है।
पिलखुवा सिखेड़ा मार्ग पर गत 23 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी पिलखुवा के मोहल्ला छीपीबाड़ा निवासी रहमान से 75 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिया था। बदमाश निगम के नाम करीब साढे़ छह लाख रुपये के चेक भी लूट कर ले गए थे। एसपी ने घटना के अनावरण के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया था। एसओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश सिखेड़ा नहर के पास लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने जनपद मेरठ अंतर्गत किठौर निवासी नदीम, पिलखुवा के गांव हिम्मतनगर निवासी सावेज, गांव कमालपुर निवासी आमिर खान और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, तीन तमंचे के साथ संविदा कर्मी से लूटे गए 75 हजार रुपये मौक से बरामद किए गए है, जबकि लैपटॉप को बदमाशों की निशानदेही पर कमालपुर के पास जंगल से बरामद किया गया है।