फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

15 साल बाद पिता से मिला बिछड़ा बेटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डेढ दशक बाद मिले लापता पुत्र को गले लगाता पिता। - फोटो : PILAKHWA
15 साल बाद पिता से मिला बिछड़ा बेटा
विज्ञापन

पिलखुवा। दस साल की उम्र में लापता हुए पुत्र को 15 साल बाद पाकर पिता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुत्र को सही सलामत देखकर पिता थाने में बेटे को गले से लगाकर फूट-फूट कर रोया।
लखीमपुर खीरी निवासी कमल सिंह ने बताया कि उसके चार पुत्र है। सतीश दूसरे नंबर का है। उससे बड़ा पुत्र सुनील और छोटे, गुड्डू और कुलदीप है। दस साल की उम्र में सतीश लापता हो गया था। इस संबंध में सिंघिया थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कई। सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने तलाश बंद कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के चलते सत्यापन अभियान चल रहा है। इसी दौरान एक मिष्ठान की दुकान में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक से पूछताछ की, तो पता चला कि उसका नाम सतीश है और वह पिछले 15 साल से पिलखुवा में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने सिंघिया थाना पुलिस से संपर्क साधा और उसके पिता का फोन नंबर लेकर जानकारी दी। पुत्र के सही सलामत होने की सूचना पर शुक्रवार सुबह कमल सिंह कोतवाली में पहुंचा और जरूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद पिता अपने पुत्र को लेकर सिंघिया लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed