फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शादी से तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी से तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन

पिलखुवा। गोद भराई के बाद और शादी से तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष द्वारा शादी से मना कर दिया था। रिश्ता तोड़ा जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। इसके बाद प्रबुद्ध लोगों ने सहमति बनाने का प्रयास भी किया, मगर बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष ने दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
स्थानीय मोहल्ला निवासी युवती नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों द्वारा उसकी शादी महाराजगंज निवासी एक युवक के साथ तय कर दी। युवक भी नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। दोनों पक्षों की सहमति पर शादी 29 नवंबर को होना भी तय हुई थी। इसी बीच गोद भराई की भी रसम बड़ी धूमधाम से कराई गई। आरोप है कि शादी की निश्चित तिथि से ठीक तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

--
कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती पक्ष द्वारा दहेज की खातिर शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed