फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कस्तला कासमाबाद के किसान। - फोटो : PILAKHWA
ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा
विज्ञापन

पिलखुवा। कस्तला कासमाबाद गांव के किसानों ने शुक्रवार को मुआवजे की मांग करते हुए ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिजली पोल लगाने के बाद लाइन खींचने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उनके गांव से ऊर्जा निगम की 765 केवी की लाइन जानी है। अधिकारियों ने बिजली पोल लगाने के लिए अधिग्रहण की भूमि में उगी फसल नुकसान का मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। जो अभी तक नहीं मिला है। निगम द्वारा बिजली के पोल भी लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों द्वारा पोल पर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में श्रीचंद, हेम सिंह, रामचरन, चमन, वीरपाल, मुनेश, सतपाल, यशपाल, ओमपाल समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

--
यह मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित अधिकारी से वार्ता कर किसानों को जल्द ही मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। - सुनीता सिंह, एसडीएम धौलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed