फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डंपिंग ग्राउंड मामला - कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीणों पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
डंपिंग ग्राउंड मामला - कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीणों पर केस
विज्ञापन

पिलखुवा। गालंद डंपिंग ग्राउंड का मामला गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार द्वारा आठ से दस अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता का आरोप है कि गत 28 अक्तूबर को वह मजदूरों के साथ निगम द्वारा चिन्हित जमीन की बाउंड्रीवॉल कराने को गए थे, जहां पर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरनारत लोगों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया गया, सरकारी कार्य को रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में ग्रामीणों की पहचान करनी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में मंगलवार को भी 31वें दिन कई गांवों का धरना जारी रहा।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में मसूरी नहर पटरी किनारे कई साल पूर्व खरीदी 44.25 एकड़ जमीन पर डंपिंग ग्राउंड बनाना चाहता है। इसका गालंद, खिचरा, खेड़ा, लाखन, छिजारसी, पिपलेड़ा समेत कई गांवों के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के कारण कई गांवों के ग्रामीण तीन अक्तूबर से धरने पर बैठे हैं। इस बाबत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से वहां पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाने की मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों डीएम गाजियाबाद एवं हापुड़ और निगम के नगर आयुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सहमति बनाने का प्रयास किया था, लेकिन विफल रहा। इसी क्रम में 28 अक्तूबर को निगम के अधिकारी एवं मजदूर चिन्हित जमीन की बाउंड्रीवॉल कराने के लिए पहुंचे थे, जिनका ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों के विरोध करने की सूचना पाकर एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह एवं पुलिस पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन

--
गाजियाबाद नगर निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार की तरफ से अज्ञात आठ से दस ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस लोगों को चिन्हित करने में जुटी है। - डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवर अभियंता द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराकर निगम ग्रामीणों के आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। डंपिंग ग्राउंड उनके स्वास्थ्य से जुड़ा है इसीलिए किसी भी कीमत पर इसे स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर मामला गठित संघर्ष समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति के निर्णय के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आठ नवंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी की जा रही है। - संजय कोरी, ग्रामप्रधान गालंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed