{"_id":"616b1566a67214186f57f9ed","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2278281189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड मामले में नोएडा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड मामले में नोएडा विधायक
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड मामले को लेकर विधायक से वार्ता करते ग्रामीण।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपिंग ग्राउंड मामले में नोएडा विधायक
से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल
पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड मामले में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गालंद में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाए जाने की मांग की। इस पर विधायक ने डीएम से बात कर शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की बात कही। इधर शनिवार को ग्रामीणों का धरना 13वें दिन भी धरना जारी रहा।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मसूरी नगर किनारे गालंद गांव में कूड़ा डंप करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निगम द्वारा यहां पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसके विरोध में गत तीन अक्तूबर से गालंद, लाखन, खेड़ा, छिजारसी, पिपलेड़ा, मसूरी समेत कई गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। इस मामले में कई बार एसडीएम सीओ एवं गाजियाबाद निगम के अधिकारियों से ग्रामीणों की बात भी हो चुकी है, लेकिन धरना समाप्त करने की सहमति नहीं बन पाई है। इसी क्रम में शनिवार को धरनारत ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल हापुड़ भाजपा कार्यालय पर आए नोएडा विधायक और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह से मिला।
ग्रामीणों ने विधायक से गालंद में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। ग्रामीणों की मानें तो विधायक ने डीएम गाजियाबाद से फोन पर बात कर ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान गालंद संजय कोरी, हरि ओम, हरिश्चंद, राजू, योगेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
--
एसडीएम धौलाना विजय वर्धन सिंह का कहना है कि इस बाबत गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों से बात की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।