फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिखेड़ा में डेयरी पर हथियारबंद पंद्रह बदमाशों ने डाला डाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़। डकैती की घटना के बाद डेयरी में एकत्र ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
सिखेड़ा में डेयरी पर हथियारबंद पंद्रह बदमाशों ने डाला डाका
विज्ञापन

पिलखुवा (हापुड़)। सिखेड़ा गांव में डेयरी संचालक के घर 14 से 15 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की रात धावा बोल दिया। डेयरी की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने संचालक सुभाष का नाम लेकर पुकारा, फिर गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें, उनकी ताई और नौकर को बंधक बना लिया। इसके बाद इत्मिनान से तीन घंटे तक डेयरी को खंगाला। तीन लाख की नकदी और साथ लाए मिनी ट्रक में दो भैंस लादकर फरार हो गए।
पिलखुवा से सटे सिखेड़ा निवासी सुभाष तोमर दुग्ध डेयरी के संचालक हैं। बुलंदशहर निवासी विजय राघव और एटा निवासी महेंद्र प्रसाद के पार्टनरशिप में कॉमर्शियल गैस एजेंसी भी चलाते हैं। मंगलवार की रात सुभाष तोमर, ताई शांति देवी और नौकर अरुण के साथ डेयरी पर सो रहे थे। डेयरी के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। रात में 14-15 हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर डेयरी में घुस आए। पहुंचते ही सुभाष को नाम लेकर पुकारा। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर तीनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

नकदी होने से सुभाष के इनकार करने पर एक बदमाश ने अपने मोबाइल फोन से किसी को फोन मिला दिया। उसने बताया कि तीन लाख रुपये अलमारी में रखे हुए हैं। इस पर बदमाशों ने अलमारी खोली और तीन लाख रुपये निकाल लिए। डेयरी परिसर में सिलेंडर भरे खड़े छोटा हाथी को ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसकी चाबी नहीं मिली। इसके बाद डेयरी में बंधी दो भैंस खोल ली और साथ लाई गाड़ी में लादकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी करीबी का है हाथ
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने मौकेे पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में गैस संचालक के किसी परिचित के शामिल होने की संभावना है। बदमाशों को नकदी के बारे में जानकारी थी। संचालक सुभाष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी टीम को भी लगाया है।
डेयरी में लगभग तीन घंटे तक रहे बदमाश
डेयरी में काम करने वाले नौकर अरुण का कहना है कि बदमाश डेयरी में करीब साढ़े 12 बजे दीवार कूदकर घुसे और साढ़े तीन बजे गए। बदमाश डेयरी में करीब तीन घंटा तक रहे और इधर-उधर छानबीन करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने कई बार गोली मारने की धमकी दी।

--
डकैती की घटना के बाद दहशत में ग्रामीण
डकैती की घटना के बाद से ग्रामीणों दहशत के माहौल में है। वह कोतवाली पुलिस पर रात्रि गश्त करने के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त करती तो बदमाश तीन घंटा तक डेरी में डाका नहीं डालते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed