फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नवजात शिशु की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शनिवार को नवजात की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया, चिकित्सक भी भाग खड़े हुए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पीड़ित पक्ष की तरफ से चिकित्सकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डूहरी निवासी दिनेश तोमर की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर 29 सितंबर को हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 सितंबर की सुबह लक्ष्मी ने बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार कोे चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया। शनिवार दोपहर नवजात की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। नवजात की मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब एक घंटा तक अस्पताल में हंगामा होता रहा, तभी कुछ लोगों ने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ होते ही वहां भगदड़ मच गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर सीओ डॉ. तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

वहीं दिनेश ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्चे की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी चिकित्सकों ने छुट्टी करके घर भेज दिया। चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के साथ मारपीट का आरोप
अस्पताल प्रबंधन ने ग्रामीणों पर चिकित्सकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा सही इलाज किया गया था। जच्चा-बच्चा को जब अस्पताल से छुट्टी दी गई तब दोनों ही स्वस्थ थे। लेकिन इसके बाद भी अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ करने के अलावा चिकित्सकों के साथ मारपीट की गई।

कोट-
सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि दिनेश तोमर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाई की जा रही है।
कोट-
अस्पताल के महाप्रबंधक का कहना है कि महिला और नवजात को जब अस्पताल से छुट्टी दी गई तब दोनोें ही स्वस्थ थे। शनिवार को घर पर दूध पिलाते समय नवजात को परेशानी हुई। अस्पताल में बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था। लोगों ने आईसीयू में तोड़फोड़ कर चिकित्सकों से साथ मारपीट की हैं। आरोपियों के खिलाफ भी थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed