{"_id":"6144db2d8ebc3e61cf7e3713","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd226082374","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट्स से लदा ट्रक लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंट्स से लदा ट्रक लेकर चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडीमेड गारमेंट्स से लदा ट्रक लेकर चालक फरार
पिलखुवा। अमरोहा से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के लाखों की कीमत का रेडीमेड गारमेंट्स लेकर गाजियाबाद जा रहे ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। इस बाबत कंपनी के मैनेजर ने कोतवाली पर ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी के खिलाफ मिलीभगत कर लाखों कीमत के सामान का गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
जनपद जौनपुर अंतर्गत केवटली कला कुमार पट्टी निवासी अनिल कुमार मिश्र प्राइम टाइम कारगो मूवर्स लिमिटेड ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में बतौर मैनेजर के पद कर कार्यरत हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी कंपनी की एक शाखा गाजियाबाद में भी स्थित है। जहां से विभिन्न जगह पर सामान भेजा जाता है। उन्होंने अमरोहा स्थित नौगावा सादात से माल लाने के लिए मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक ट्रक को किराए पर बुक किया था। आरोप है कि गत 13 सितंबर को ट्रक अमरोहा स्थित कंपनी से लाखों रुपये की कीमत का सामान लेकर गाजियाबाद के लिए चला, लेकिन गाजियाबाद स्थित कंपनी की शाखा में नहीं पहुंचा। गाजियाबाद नहीं पहुंचने के बाद जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक की आखिरी लाकेशन छिजारसी टोल प्लाजा पर थी। इसी आधार पर मैनेजर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले में ट्रक चालक एवं ट्रांसपोर्ट मालिक हरेंद्र कुमार के खिलाफ मिलीभगत कर लाखों रुपये का माल गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार और सामान की बरामद कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।