{"_id":"6127e1e28ebc3e7a26047fb1","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd224795168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों से मारपीट करने पर 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों से मारपीट करने पर 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अस्पताल कर्मी को पीटते मरीज के तीमारदार।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों से मारपीट करने पर 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज के तीमारदारों द्वारा चिकित्सकों एवं अन्य अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल के मेडिकल चीफ द्वारा चार को नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
रामा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मेडिकल चीफ चरनजीत सिंह द्वारा कोतवाली पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 21 अगस्त को गांव निडौरी निवासी इसरार को उसके मामा कुर्बान द्वारा भर्ती कराया गया था। इसरार सड़क हादसे में घायल हुआ था। मरीज का इलाज नियमानुसार चल रहा था। गत 22 अगस्त को मरीज के जानकार जबरन अस्पताल के आइसीयू वार्ड में घुस आए और स्टाफ नर्स मोहम्मद शाहनवाज, आमिर खान, मनजीत के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट का पूरा वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। मारपीट के दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मेडिकल चीफ चरनजीत सिंह की तहरीर पर गाव निडौरी कुर्बान, रियाजुद्दीन, रेहान और फिरोज को नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।