{"_id":"612148fb8ebc3e79f552864c","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd224518750","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पर एटीएम मशीन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड पर एटीएम मशीन में लगी आग
विज्ञापन
र्शाट सर्किट के कारण एटीएम में लगी आग।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर एटीएम मशीन में लगी आग
पिलखुवा। शनिवार की सुबह रेलवे रोड स्थित एक बैंक की एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा हैं। हालांकि आग पर समय रहते एटीएम पर तैनात गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से काबू पा लिया, लेकिन तब तक सीसीटीवी कैमरा और एटीएम मशीन जल गई।
शहर की रेलवे रोड स्थित एक एटीएम मशीन में शनिवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे धुआं निकलते देख मौके पर तैनात गार्ड सोहपाल ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, लेकिन तब तक वह पहुंचते वहां पर तैनात गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग कैश तक नहीं पहुंच सकी। आग से एसी, फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरा जल गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि समय रहते एटीएम पर तैनात गार्ड सोहनपाल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना जताई जा रही हैं।