{"_id":"610d81ce8ebc3ebd712db4a8","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2236829123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णगंज में मोबाइल टावर लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णगंज में मोबाइल टावर लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णगंज में मोबाइल टावर लगाने पर हंगामा
पिलखुवा। मोबाइल कंपनी का टावर लगाने आए कर्मियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कर्मियों द्वारा बिना पालिका की परमिशन के टावर लगाया जा रहा था। मामले की सूचना एसडीएम धौलाना को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता और पुलिस ने काम रुकवाया। साथ ही आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
स्थानीय मोहल्ला कृष्णगंज में मंदिर के पास बृहस्पतिवार को एक कंपनी के कर्मचारी एक कंपनी का टावर लगाने पहुंच गए। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने वहां पर कर्मियों से टावर नहीं लगाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माने और टॉवर लगाने का कार्य शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने तत्काल नगर पालिका के अवर अभियंता गिरीश कुमार और पुलिस को मौके पर भेजकर टावर लगवाने के कार्य को रुकवाने के निर्देश दिए। पुलिस और पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर टावर का कार्य रुकवा दिया।
बिना परमिश टावर लगाने की लोगों द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर तत्काल पालिका की टीम और पुलिस को मौके पर भेजकर कार्य रुकवा दिया हैं। टावर लगाने वाले कर्मियों से संबंधित सभी अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विजयवर्धन सिंह, एसडीएम धौलाना हापुड़।