{"_id":"6104509d8ebc3e584b26e65f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd223244514","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और पालिका की टीम ने दो फैक्टरियों पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और पालिका की टीम ने दो फैक्टरियों पर लगाया ताला
विज्ञापन
फैक्टरियों को बंद कराते एसडीएम।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम और पालिका की टीम ने दो फैक्टरियों पर लगाया ताला
पिलखुवा। बिना मानक संचालित दो फैक्टरियों पर शुक्रवार को एसडीएम और नगर पालिका की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ ताला लगा दिया। एसडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में कागजात पूरे करने के अपरांत ही फैक्टरियों का संचालन की हिदायत संचालकों को दी है। फैक्टरियां का संचालन मिलने पर मालिकों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना मानक संचालित फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मचा है।
पिलखुवा के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में 1200 से अधिक कारखाना एवं फैक्टरी संचालित हैं। अधिकांश फैक्टरियां आवासीय इलाके की तंग गलियों में संचालित होने के साथ एनओसी तक नहीं हैं। कई कारखानों और फैक्टरियों के ऊपर संचालकों ने आवास बनाए हुए हैं। फैक्टरियों प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदूषण बोर्ड की जांच रिपोर्ट और डीएम अनुज सिंह के निर्देश एसडीएम और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच दोनों फैक्टरियों को बंद कराया।
एसडीएम विजय वर्धन सिंह ने बताया कि बंद कराई गई दोनों फैक्टरियों के खिलाफ प्रदूषण बोर्ड द्वारा जांच की गई है। दोनों फैक्टरियां बिना मानक संचालित की जा रही थी। प्रदूषण विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार और डीएम के निर्देश पर गांधी नगर कॉलोनी स्थित डीवी टेक्सटाइल और अशोका इंडस्ट्रीज को बंद करा गया है। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी के ऊपर आवास होने के कारण सील नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बंद कराई गई फैक्टरियां चलती पाई जाने पर संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बिना मानक किसी भी फैक्टरी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। आवासीय इलाका से सभी फैक्टरियों को औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट कराया जाएगा।