{"_id":"60f080378ebc3e701742f879","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2223335198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के पहिये के नीचे आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के पहिये के नीचे आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के पहिये के नीचे आकर युवक की मौत
पिलखुवा। बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान करने कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मेंथाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार को बस गाजियाबाद की ओर से हापुड़ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बस की आगे की खिड़की से एक युवक कूद गया और वह पिछले पहियां के नीचे कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी हैं। शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस संबंध में अभी तक थाने पर किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही हैं।