{"_id":"60c650fc8ebc3e8bab35fb5d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd220385245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौलाना में मारपीट मामले में छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौलाना में मारपीट मामले में छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौलाना में मारपीट मामले में छह पर मुकदमा
धौलाना। गांव सौलाना में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम सौलाना निवासी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि 4 जून की शाम उसके बेटे सचिन के साथ गांव के विशाल व ललित ने मारपीट की। विरोध करने पर विशाल के साथ उसके परिजनों ने 6 जून को उनके घर पर घुसकर पंच और सरिया से ललित, गौरव, सुमित, नीतू, पंकज ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान योगेन्द्र का भाई वेदप्रकाश, भतीजे लोकेश, बेटे कपिल, पत्नी और बेटी से मारपीट की। पत्नी ने जब विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। साथ ही घर का सामान तोड़ दिया। मामले की शिकायत थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई। मामला संज्ञान में आने पर आलाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।