फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अशोक नगर में जलभराव पर लोगों का फूटा गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अशोक नगर में जलभराव पर लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला अशोक नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। इसी के चलते रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलने पर लोगों ने पालिका कार्यालय पर धरना देकर घेराव की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में करीब तीन माह से जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। समस्या के चलते लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है। जलभराव के चलते घरों में पानी घुस जाता है। वहीं पानी में पनप रहे मच्छरों के कारण बीमारी का खतरा बड़ गया हैं। आरोप है कि इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका में जाकर लिखित रूप में शिकायत भी दी जा चुकी हैं। लेकिन पालिका के अधिकारियों द्वारा अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका हैं। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की हैं। लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर पालिका घेराव की चेतावनी दी हैं। प्रदर्शन करने वालों में वीर सिंह, कपिल, गौरव, दीपक, जूली, छोटू, रामवती, चंदन, कुसुम, संगीता समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर में रोजाना साफ-सफाई किए जाने के निर्देश पालिका अधिकारी और सफाई कर्मियों को दिए हुए हैं। संबंधित सफाई निरीक्षक और कर्मी को तलब कर सफाई नहीं होने का कारण पूछ कार्रवाई की जाएगी। नालों की सफाई का काम जारी हैं। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता गोयल, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed