{"_id":"60b922118ebc3e3808775a1f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2198026147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म
धौलाना। घर से मायके के लिए रिश्तेदार के संग निकली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने परिचितों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। सुबह महिला ने थाने में पहुंचकर बताया कि बुधवार शाम उसके रिश्तेदार ने उसे मायके ले जाने की बात कही। जिस पर महिला मायका जाने को तैयार हो गई । इस दौरान रिश्तेदार के साथ दो अन्य ग्रामीण भी थेे। तीनों के साथ वाहन में सवार होकर चली गई। रास्ते में तीनों आरोपी उसे जबरन खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर तीनों फरार हो गए। होश में आने के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता ने रिश्तेदार सहित तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।। पीड़िता के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। घटना स्थल मसूरी थाना क्षेत्र से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल तीनों लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।