{"_id":"60b67a1f8ebc3e7518650fa7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2196890167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
धौलाना। यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कटिंग की एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के दौरान आग लग गई जिसमें पचास टन कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेस वन में संचालित श्री गणेश एसोसिएट फैक्टरी में प्लास्टिक कटिंग का कार्य किया जाता है फैक्ट्री के संचालक अवनीश त्यागी ने बताया कि बीती रात करीब 1:00 बजे आंधी और बारिश के दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण फैक्टरी में भीषण रूप से आग लग गई। फैक्टरी के गेट पर बने कमरे में कानपुर निवासी मजदूर सूरज अपने भाई के साथ सोया था। आग लगने की सूचना पर उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी और स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। पुलिस और दमकल विभाग के सहयोग से करीब 4 घंटे में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया जा सका इस दौरान फैक्ट्री रखा करीब 50 टन कच्चा एवं पक्का तैयार माल जलकर राख हो गया जिसके चलते लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।