{"_id":"6096d6298ebc3e83fa54a411","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2183816133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामे का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामे का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामे का वीडियो वायरल
पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच में वायरल वीडियो पुराना होने के पता चलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित रामा अस्पताल का विवादों से पुराना नाता रहा हैं। चाहे वह एसडीएम के कहने के घंटों बाद रुपये जमा कराकर कोरोना संक्रमित मरीज का शव उसके परिजनों देने का मामला हो या फिर मृतक की हीरे की अंगूठी और मोबाइल गायब करने का मामला हो। इसी अस्पताल का गाजियाबाद से आये कोरोना संक्रमित दो मरीजों को भर्ती नहीं करना का भी दो दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ भा। उक्त मामले की जांच एसडीएम द्वारा कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा चुकी हैं। शनिवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि जांच में पता चला कि वायरल वीडियो करीब 20 से 25 दिन पुराना हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो कॉफी पुराना हैं। इस संबंध में पीड़ित के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।