फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पिलखुवा में बंद फैक्टरी जल्द होगी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिलखुवा में बंद फैक्टरी जल्द होगी शुरू
विज्ञापन

पिलखुवा। टेक्सटाइल सेंटर स्थित बंद फैक्टरियों का संचालन शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जगी हैं। अब यह मामला केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दरबार में पहुंच गया हैं। प्रदेश के औद्योगिक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इधर उद्यमियों द्वारा गठित कमेटी द्वारा सीईटीपी का संचालन करने के संबंध में एचपीडीए द्वारा पत्र राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक को भेजा हैं।
पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर स्थित सीईटीपी का स्थापना के बाद से ही संचालन एचपीडीए द्वारा किया जा रहा था। गत 16 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त प्लांट का निरीक्षण किया। जिसमें 15 बिंदुओं पर खामियां मिली है। आरोप है कि निर्देश के बावजूद खामियों को दूर नहीं करने पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने एचपीडीए से तत्काल सीईटीपी का संचालन बंद करने के आदेश दिए। गत एक अप्रैल को एचपीडीए द्वारा सीईटीपी को बंद कर दिया गया। इसी के चलते उसी दिन जिला प्रशासन के मौके पर पहुंचकर टेक्सटाइल सेंटर में स्थित सभी फैक्टरियों को भी बंद कर दिया। इसके चलते हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए। फैक्टरिया बंद होने के बाद टेक्सटाइल सेंटर एसोसिएशन के संरक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में उद्यमियों को एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों माननीयों और अधिकारियों से मिला। दोनों ने शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना द्वारा टेक्सटाइल सेंटर स्थित बंद सीईटीपी को सुचारू कराने के संबंधित में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस चौहान का कहना है कि उद्यमियों और एचपीडीए के अधिकारियों के बीच भी सहयोगात्मक प्रयास जारी है। उद्यमियों ने एचपीडीए के निर्देशानुसार स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन कर लिया है। जिसमें छह सदस्य को शामिल किया गया है। इस बाबत एचपीडीए को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एचपीडीए द्वारा भी गठन संबंधित जानकारी के साथ सीईटीपी का संचालन शुरू कराने संबंधित पत्र राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा गया हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना द्वारा शीघ्र फैक्टरियों के संचालन के लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed