फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला से पति के दोस्त व देवर ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला से पति के दोस्त व देवर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति के दोस्त व देवर पर दुष्कर्म करने तथा दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ गत छह मार्च 2016 को हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष पहले महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके चलते ससुराल पक्ष के लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। आए-दिन पीड़िता को भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को जबरदस्ती देवर के कमरे में सुलाया करते थे। इसी बीच देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद पति और देवर अपने दोस्तों के साथ घर में ही शराब पीने लगे और महिला पर शराब पीने क ा दबाव बनाते थे। पीड़िता ने बताया कि पांच दिसंबर 2019 को पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने मायके पक्ष के लोगों से फोन पर शिकायत की। जिस पर मायके पक्ष के लोग ससुराल में पहुंचे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और भगा दिया। आरोप है कि विवाहिता के पिता की बीमारी का बहाना बनाकर ससुराल पक्ष के लोग महिला को उसके मायके छोड़ गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला वर्ष 2019 का है। एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed