{"_id":"60451a318ebc3ed8312d3494","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd215007550","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रही युवती के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रही युवती के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर जा रही युवती के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़
पिलखुवा। बाजार से सामन की खरीदारी कर स्कूटी से घर जा रही युवती के साथ बाइक सवार दो युवक ने छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने स्कूटी को टक्कर मार युवती को गिरा दिया। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों एवं अन्य लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता थाने पर बिना शिकायत किए घर चली गई।
गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को सामान लेने के लिए पिलखुवा बाजार आई थी। शहर से सामान खरीदकर युवती स्कूटी द्वारा वापस घर जा रही थी। आरोप है कि मोदीनगर रोड पर गांव दतैड़ी और अतरौली के बीच में बाइक सवार दो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, तथा विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की स्कूटी में टक्कर मार उसे गिरा दिया। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों एवं अन्य लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग गए। बाद में मौके पर एकत्र हुए लोगों ने युवती को समझाबुझा कर घर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती ने इस संबंध में युवती द्वारा पुलिस ने शिकायत नहीं की गई हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने पर किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई हैं, और नहीं आकर सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।