{"_id":"60314eb28ebc3ee9383226bb","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2141138185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी बता खाते से उड़ाए चालीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी बता खाते से उड़ाए चालीस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मी बता खाते से उड़ाए चालीस हजार
पिलखुवा। शनिवार को एक व्यक्ति के पास फोन आया। फोनकर्ता ने अपने आप को बैंककर्मी बताते हुए बैंक खाते की डिटेल ली। कुछ देर बाद पीड़ित को बैंक खाते से चालीस हजार रुपये निकलने का मेसेज मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
शहर के मोहल्ला सुखलाल की मढैया निवासी अर्जुन ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि शनिवार की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आप को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते से संबंधित डिटेल मांगी। जिसके बाद पीड़ित ने उसे पूरी डिटेल दे दी। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल फोन पर आए मैसेज के माध्यम से पता चला कि उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकाली गई है। इसके बाद पीड़ित ने जिस नंबर से फोन आया था। उस नंबर को मिलाया, लेकिन फोन लगातार बंद आता रहा। पीड़ित ने इस बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।