{"_id":"60296edb8ebc3ee968393858","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213750597","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी टोल प्लाजा पर कैश लेन आज और रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी टोल प्लाजा पर कैश लेन आज और रहेगी जारी
विज्ञापन

पिलखुवा। एनएचएआई ने बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को एक दिन की ओर राहत दी हैं। टोल प्लाजा पर रविवार की जगह अब सोमवार की रात 12 बजे से कैश लेनों को बंद किया जाएगा। एनएचएआई द्वारा तैयारी पूरी तैयारी नहीं हो पाना और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के चलते एक दिन का समय बढ़ाया गया हैं। वाहन चालकों को बिना फास्टैग कार्ड के एक दिन और प्लाजा की कैश लेन से गुजर सकते हैं।
नेशलन हाईवे पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा की रविवार रात से कैश लेन बंद करने की सारी तैयारी रखी रह गई। टोल प्लाजा पर वर्तमान में 18 लेन में से दो बिना फास्टैग कार्ड वाले वाहन चालकों के लिए कैश लेन संचालित हैं। सरकार द्वारा रविवार की रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर संचालित कैश लेन को बंद कर सभी लेनों को फास्टैग प्रणाली रहित संचालित किया जाना था। इसके लिए टोल प्लाजा द्वारा लगभग पूरी तैयारी भी की जा चुकी थी। टोल प्रबंधक द्वारा पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कैश लेन बंद होने के बाद किसी भी विवाद एवं वारदात से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग भी की थी। लेकिन रविवार शाम को एनएचएआई के आए आदेश से बाद सारी तैयारी रखी रह गई। सरकार ने टोल प्लाजा की कैश लेन को सोमवार रात 12 बजे तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इससे वाहन चालकों को एक दिन की राहत मिल गई हैं।
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ का कहना है कि एनएचएआई ने सोमवार रात 12 बजे तक कैश लेन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि टोल प्लाजा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया हैं।