{"_id":"602810bf8ebc3ee9614de5fe","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213694183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से खत्म होगा कैशलेन, देना पड़ेगा दोगुना टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से खत्म होगा कैशलेन, देना पड़ेगा दोगुना टोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से खत्म होगा कैशलेन, देना पड़ेगा दोगुना टोल
पिलखुवा। सोमवार से टोल पर सिर्फ फास्टैग से ही टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। टोल पर सभी कैशलेन खत्म हो जाएंगी। बगैर फास्टैग के वाहनों सो दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। छिजारसी टोल पर भी वाहनों चालकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने पहले जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य किया था। लेकिन बाद में 15 फरवरी तक छूट दे दी थी। क्योेंकि सभी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होने के चलते टोल पर कैशलेन से ही वाहन गुजर रहे थे। लेकिन सरकार ने बगैर किसी छूट के 15 फरवरी से फास्टैग से ही टोल टैक्स भुगतान की व्यवस्था को लागू कर दिया। रविवार की रात 12 बजे से बिना फास्टैग वाले वाहनों को दो गुना शुल्क देकर निकलना होगा। इसके लिए छिजारसी टोल पर लाउड स्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों से फास्टैग लगवाने की अपील की जा रही है। हाइवे स्थित छिजारसी टोल से वर्तमान में 18 में से दो कैश लेन है जहां से बिना फास्टैग वाले वाहन गुजरते हैं। अब सरकार के आदेशानुसार ये दोनों लेन बंद कर दी जाएंगी। कैश लेन बंद होने से बिना फास्टैग कार्ड वाले वाहनों को दो गुना शुल्क देना होगा। कैशलेन बंद होने के बाद आने वाली परेशानियों से निपटने को टोल द्वारा तैयारी करनी शुरू कर दी हैं। टोल पर गार्ड के अलावा पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके लिए प्लाजा प्रबंधन द्वारा प्रशासन को पत्र भेजकर अतिरिक्त पुलिस बल टोल पर तैनात करने की मांग की हैं।
टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि अभी भी करीब 20 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग के गुजरते हैं। रविवार की रात 12 बजे से कैश लेन को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद से बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को दो गुना टोल देना होगा।