फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली चप्पल बनाने की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली चप्पल बनाने की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन

पिलखुवा। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली चप्पल बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरंगपुरी में चल रही फैक्टरी से पुलिस ने मौके से भारी संख्या में बनी और अधबनी चप्पल, बनाने के उपकरण और सामान बरामद किया हैं। पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात कस्बा चौकी प्रभारी सुमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला बजरंग पुरी स्थित एक मकान में नकली चप्पल बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेरा बंदी कर मौके से फैक्टरी संचालक रोहित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से भारी संख्या में बनी एवं अधबनी बनी चप्पल, नामचीन कंपनियों के डिब्बे, रंग के डिब्बे, चप्पल बनाने की मशीन आदि अन्य उपकरण बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फैक्टरी संचालक रोहित के खिलाफ थाने में कॉपी राईट एक्ट के अलावा अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया हैं।
विज्ञापन

----
हैंडलूम नगरी नकली सामान बनाने की बनी मंडी-
विश्व विख्यात हैंडलूम नगरी पिलखुवा नकली सामान बनाकर नामचीन कंपनियों के नाम पर बेचने की बड़ी मंडी बनी हैं। पूर्व में भी पुलिस कई नकली सामान बनाने की फैक्टरियों का भंडाफोड़ कर चुकी हैं। इसमें नकली सिमेंट, नकली दवाई, मोबाइलों के नकली पावर बैंक, नकली बिजली उपकरणों के कंडेंसर, नकली घड़ी समेत कई अन्य फैक्टरियों का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed