फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खेड़ा में दो मकानों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाती महिला। - फोटो : PILAKHWA
खेड़ा में दो मकानों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में चोरों ने बीती रात परिवार के सदस्यों को नशीले स्प्रे से बेहोश करके दो मकानों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं पीड़ित पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी सोनू उर्फ सुरेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोनू गाजियाबाद के लालकुआं एवं पिलखुवा के जिंदल नगर स्थित कंपनी में कैंटीन चलाता है। सोमवार की रात छत के रास्ते उसके मकान में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला खेलकर उसमें रखें हजारों की नकदी के अलावा लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी ललित के घर से भी नकदी व जेवर चोरी किए। सुबह करीब चार बजे सोनू की मां सुशीला की आंख खुली तो उसने देखा की अलमारी खुली है और सामान बाहर बिखरा पड़ा हैं। चोरी का शक होने पर उसने शोर मचाया जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। वहीं ललित के घर से भी चोरी की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि चोर छत के रास्ते मकानों में घुसे। सबसे पहले चोर सोनू के मकान में दाखिल हुए। जिस कमरे से नकदी और आभूषण चोरी किए गए उसमें सोनू की मां सुशीला और छोटे भाई रवि की पत्नी शिवानी सो रही थी। उनका कहना है कि चोरी के दौरान उनकी आंख नहीं खुल सकी। जब वह उठे तो सिर में दर्द और आंखों में जलन थी। उन्होंने आशंका जताई कि घटना के समय चोरों ने नशीले पदार्थ का स्प्रे कर परिवार को बेहोश कर दिया था। वहीं ललित के परिजनों का भी यही कहना था। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed