फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जेनरेटर के बंटवारे के लिए सगे भाई पर फेंका तेजाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जेनरेटर के बंटवारे के लिए सगे भाई पर फेंका तेजाब
विज्ञापन

पिलखुवा। जेनरेटर के बंटवारे को लेकर बीती रात दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद भाई ने भाई के ऊपर तेजाब डाल दिया। बुरी तरह झुलसे मन्नु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रफीक के दोनों बेटे मन्नु और वसीम में बुधवार रात जेनरेटर के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों भाइयों में देखते ही देखते गाली गलौच और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान वसीम ने तेजाब अपने भाई मन्नु के ऊपर उडेल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तेजाब डालने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी लेकर घायल मन्नु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार देर रात की घटना है, तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, पुलिस मामले की जांच की जा रही है कि वह तेजाब कहां से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed