{"_id":"5f1c7b068ebc3e636f2295dc","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2025757104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत खोर फॉर्मासिस्ट को पुलिस ने गिरफ्ताफ कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत खोर फॉर्मासिस्ट को पुलिस ने गिरफ्ताफ कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने वाले फॉर्मासिस्ट को भेजा जेल
पिलखुवा। सरकारी अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले आरोपी फॉर्मासिस्ट धर्मेन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लगभग साढ़े पांच माह पूर्व फार्मासिस्ट की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी धीरज कुमार गत तीन फरवरी को सरकारी अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने को गया था। आरोप है कि अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र कुमार ने रैबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर पीड़ित से दो सौ रुपये ले लिए थे। जिसका धीरज ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उक्त वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। गत चार फरवरी को पीड़ित धीरज ने थाने में फॉर्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। इस मामले की विवेचना सीओ पिलखुवा द्वारा की गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में शनिवार को जनपद गौतमबुद्व नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गांव चिपयाना बुजुर्ग निवासी आरोपी फॉर्मासिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।