फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईवे पर गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे पर गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। धुंध बढ़ जाने के कारण लोगों की जान आफत में रहती है लेकिन एनएचएआई का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इन दिनों होनें वाले अधिकांश हादसे गड्ढों के कारण ही हो रहे हैं। मंगलवार रात्रि में घने काहरे के दौरान तीन सड़क हादसे हुए जो इन गड्ढों व डिवाइडरों पर संकेतक न होने के चलते हुए हैं।
सर्दी आने से पहले ही हाईवे व डिवाइडरों के आसपास संकेतक लगाए जाते हैं। ताकि घने कोहरे के दौरान कोई हादसा न हो। वहीं गड्ढायुक्त सड़कों की भी मरम्मत कराई जाती है। लेकिन एनएचएआई की लापरवाही लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही है। हाईवे पर गहरे गड्ढे लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। वहीं डिवाइडरों के आसपास भी कोई संकेतक भी नहीं लगे हैं। पिलखुवा के अंदर कस्बे से निकलने वाले हाइवे पर तीन स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं इसके अलावा सर्विस रोड तथा फ्लाई ओवर के नीचे कई स्थानों पर गड्ढे हादसों का कारण बने हैं। हाईवे की सड़क से कई जगह सफेद पट्टी पूरी तरह से मिट चुकी है। ऐसे में कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय यह पता नहीं चलेगा कि कब सड़क के बीचों बीच पहुंच गए और कब सड़क से नीचे पहुंच गए। हाईवे की सर्विस रोड एवं फ्लाई ओवर के नीचे बने अवैध कट और यू टर्न भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा यहां साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। मंगलवार की रात्रि कोहरे के कारण पिलखुवा ओवरब्रिज पर सेंट्रो कार चलते ट्रक में जा घुसी। गनिमत रही की कोई हादसे में घायल नही हुआ। वहीं दहपा पुलिया के पास बाइक सवार को ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमित नामक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि गड्ढायुक्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। वहीं जहां पर संकेतक व रिफलेक्टर नहीं लगे हैं वहां जल्द ही लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed