{"_id":"5dd433888ebc3e548b2b0371","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1886254191","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस बना औपचारिकता दिवस, छह अधिकारी अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस बना औपचारिकता दिवस, छह अधिकारी अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस बना औपचारिकता दिवस, छह अधिकारी रहे अनुपस्थित
धौलाना। धौलाना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम विशाल कुमार यादव ने दूरदराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मौके पर 35 शिकायतें आई जिनमें से 6 समस्याओं का निस्तारण कराया गया। एसडीएम ने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहें छह अधिकारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस में 10:29 बजे एसडीएम विशाल कुमार यादव ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो नगर पालिका ईओ, एडीओ पंचायत धौलाना, अवर अभिंयता एचपीडीए, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धौलाना, खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आवारा गोवंश को पकड़वा कर गौशाला में भिजवाने संबंधित शिकायत दर्ज कराई। बझैडा खुर्द में अवैध ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे मुक्त कराने, चक मार्ग खुलवाने, बिजली के मीटर लगवाने ,विधवा पेंशन दिलाने, पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने संबंधी शिकायतें दर्ज कराई गई। संपूर्ण तहसील दिवस में कुल 35 शिकायतों में 17 राजस्व, चार पुलिस, सात विकास, एक समाज कल्याण, छह अन्य शामिल रही।
इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह ,थानाध्यक्ष नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत, धौलाना विशाल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।