फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रशासनिक अधिकारी पिलखुवा को प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त नहीं करा पाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिलखुवा में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने में पालिका नाकाम
विज्ञापन

पिलखुवा। पॉलिथीन व वन टाइम यूज प्लास्टिक पर भले ही प्रतिबंध लग गया हो लेकिन पिलखुवा में इस आदेश का असर नहीं दिख रहा है। धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। वहीं शहर की छोटे-बड़े नाले पॉलिथीन से चोक हो रहे हैं। जिसके कारण शहर की जलनिकासी भी रुक जाती है। हल्की से बरसात में यहां जलभराव की समस्या बन जाती है।

पॉलीथिन पर 2 अक्तूबर से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को आदेश हुए थे। आदेश मिलने के बाद पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानों से पॉलिथीन जब्त तो की। लेकिन इसके बाद ये कार्रवाई थम गई। आलम यह है कि सड़कों पर कूड़े के ढेर में काफी संख्या में पॉलीथिन पड़ी नजर आ रही हैं। नगर पालिका के सफ ाई कर्मचारियों की मानें तो पहले 15 फ ीसदी पॉलिथीन निकलती थी जो प्रतिबंध लगने के बाद भी उतनी ही निकल रही हैं। इनसे नाले नालियां तो चोक होते ही है, साथ ही वह सफ ाई व्यवस्था में भी बाधक बनी हुई हैं। नगर की नालियों में भारी मात्रा में पॉलिथीन को देखा जा सकता हैं। इन्हें खाकर पशु भी बीमार हो रहे हैं। इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी इसे लेकर संवेदनशील नहीं हैं। लोगो का कहना है कि छोटी दुकानों पर अधिकारियों द्वारा कार्यवाई की जाती है, लेकिन बड़ी दुकानों पर कार्यवाई नही की जाती हैं। जिसके कारण आज भी बड़े प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। पिलखुवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अधिकारियों के साथ मिलकर पॉलिथीन और प्लास्टिक से नगर को मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। शहर को पूर्ण रुप से पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed