फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लेखपाल संघ के आह्वान धरना प्रदर्शन कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

धौलाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने विभिन्न मांगों को कर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम धौलाना को 13सूत्रीय मांग सौंपकर संवर्ग की मांगों को लागू करने की आवाज उठाई । मंगलवार को संघ अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर लेखपाल एकजुट हुए। इस दौरान लेखपालों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शासन ने 16 सितंबर तक अगर उनकी मांगे नही मानी तो 17 सितंबर से संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघ अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा पूर्व में मुख्यमंत्री से हुई संघ की बैठक में जब मांगों को औचित्यपूर्ण माना जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी सभी मांगे अभी तक लंबित पड़ी हैं। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लेखापाल की संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व निरीक्षक व शैक्षिक योग्यता स्नातक कर प्रारंभिक वेतनमान 2000 ग्रेड पे 2800 किया जाए। इस दौरान कंछिद लाल शर्मा, अजय कुमार गिरी, राजकुमार सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा ,नरेंद्र सिंह, रिषीपाल सिंह, मोहम्मद ताहिर, देवेंद्र कुमार, शकील अहमद, ब्रह्मानंद टिंकू, राम मामचंद, पहलाद सिंह, राजकुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed