{"_id":"5d39fad48ebc3e6cb12ea0c6","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1810422178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में भाई की चाकू घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में भाई की चाकू घोंपकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में भाई की चाकू घोेंपकर हत्या
पिलखुवा। गांव दहपा में विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी।
जानकारी के अनुसार मृतक शाहिद अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए चाउमीन का ठेला लगाता था। बुधवार की देर शाम जब वह घर लौटा तो इसी दौरान उसकी छोटे भाई जाकिर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनोें में मारपीट शुरू हो गई। जाकिर ने चाकू निकालकर शाहिद के पेट में घोंप दिया। जिसके चलते शाहिद जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शाहिद की पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी एकत्र हो गए, इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता न लग सका। इस संबंध में मृतक के जीजा अय्यूब गाजियाबाद के मसूरी थाने के गांव नाहल निवासी ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के जीजा की तहरीर पर आरोपी जाकिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।