फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कालाबाजारी के शक में ग्रामीणों ने राशन से भरा ट्रक पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कालाबाजारी के शक में ग्रामीणों ने राशन से भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। सस्ते गल्ले से जुड़े राशन की कालाबाजारी के शक में सोमवार को गांव छिजारसी में ग्रामीणों ने राशन से भरा एक मिनी ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच में सरकारी राशन नही मिलने पर मिनी ट्रक को छोड़ा। ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
गांव छिजारसी स्थित एक मिनी ट्रक चावल व गेहूं लेकर जा रहा था। कालाबाजारी के शक के चलते ग्रामीणों ने छिजारसी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन लेकर जा रहे ट्रक को रास्ते में रोक लिया। पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ट्रक को छिजारसी चौकी ले आई। इसके बाद कुछ ग्रामीण चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक को भी सूचना दी गई। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक कमलेश झा पुलिस चौकी पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कमलेश झा का कहना है कि गेहूं और चावल सरकारी कट्टों में नहीं था। इसी के चलते मिनी ट्रक पिलखुवा पुलिस को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पकड़ा गया राशन सरकारी नहीं था। इस बावत पूर्ति निरीक्षक ने लिखित में लिखकर पुलिस को दे दिया है। इसी के चलते मिनी ट्रक को छोड़ दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर की मिली भगत के चलते अधिकारियों ने सही जांच नही की है। हर माह की तरह बचा हुआ राशन ट्रक में लादकर बाजार में बिकने के लिए जा रहा था। उन्होंने उप जिलाधिकारी से सही जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed