फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पत्नी की हत्या में नामजद कराने पर पति ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पत्नी की हत्या में नामजद कराने पर पति ने दी जान
विज्ञापन

धौलाना। गांव ककराना में पत्नी की हत्या में नामजद पति ने बुधवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद के चलते बीते मंगलवार को उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दी थी। मामले में लड़की के परिजनों ने पति व सास को नामजद किया था। बताया कि इसी से क्षुब्ध होकर पति ने यह कदम उठाया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गांव सौदा खुर्जा कोतवाली जनपद बुलंदशहर के रहने वाले मदन पाल पुत्र चुन्नी द्वारा 17 जुलाई को ककराना निवासी मृतक ओमपाल पुत्र धूम सिंह और उसकी माता सोमवती पत्नी स्वर्गीय धूम सिंह के खिलाफ दहेज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था। परिजनों के मुताबिक पत्नी की हत्या के मामले में नामजद होने की भनक लगते ही ओमपाल सहम गया था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक ओमपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी और बच्चों के बेटा और बेटी के साथ अलग रहता था। ग्रामीणों की माने तो मीणा ने गृह कलह से तंग आकर 16 -17 जुलाई की मध्यरात्रि को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। इस दौरान हालत बिगड़ने पर पति और अन्य ग्रामीणों द्वारा ओमपाल की पत्नी मीना को पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मीना की मौत की खबर जैसे ही उसके मायके वालों को लगी तो उन्होंने ओमपाल और उसकी मां सोमवती पर दहेज की मांग और अन्य आरोप लगाते हुए थाना धौलाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया कि परिवार खुशहाल था, लेकिन अचानक न जाने किस बात को लेकर कलह हुई और देखते ही देखते परिवार खत्म हो गया। मृतक अपने पीछे दो अबोध मासूम बेटा शिवम और बेटी खुशी को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ गया है घटना को लेकर गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed