फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: वाहन टकराने के बाद मारपीट, एक पक्ष ने लगाया लूट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वाहन टकराने के बाद मारपीट, एक पक्ष ने लगाया लूट का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना से दुल्हन का गोना कराकर लौट रहे लोगों की कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला राणा पट्टी निवासी अंकुर की शादी 28 जनवरी को धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी युवती के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम अंकुर और उसके रिश्तेदार दो कारों में नवविवाहिता को उसके मायके से गोना कराकर पिलखवुा लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना- पिलखुवा मार्ग पर गांव सिखेड़ा रजवाहे के पास सामने से आ रही एक कार आगे चल रही कार से भिड़ गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद पीछे चल रही कार के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दुल्हन के देवर आलोक का आरोप है कि विपरीत दिशा से आ रही कार में सवार लोगों ने जानबूझकर टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग करते हुए उससे सोने की चेन लूट ली। कार सवारों ने दुल्हन सहित अन्य लोगों से भी लूटपाट की थी। मामले की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क हादसा हुआ था। टक्कर के बाद कार का टायर फट गया था। जिसमें तीन लोग धर्मेंद्र, देवेंद्र और देवेंद्र का पुत्र अखिलेश घायल हो गए है। घायलों को गाजियाबाद रेफर किया गया है। दुल्हन लेकर लौट रहे लोगों पर किसी तरह के हमले की सूचना नहीं है और न ही किसी को गोली लगी है। दूसरी कार में सवार लोग गांव सिखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्हें भी चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट या मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed